Headlines

काशीपुर। आगामी पर्व होली और रमजान को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से काशीपुर में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

काशीपुर। आगामी पर्व होली और रमजान को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से काशीपुर में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
कोतवाली काशीपुर क्षेत्रांतर्गत सीओ महोदय के नेतृत्व में काशीपुर, टांडा उज्जैन, बासफोड़ान एवं कटोराताल चौकी क्षेत्रों में सायंकालीन गश्त की गई। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों और व्यापारियों से संवाद कर शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की। साथ ही असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी दी गई कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या कानून व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
सीओ महोदय ने बताया कि त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस की अतिरिक्त टीमें तैनात की गई हैं तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग भी की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस चौकी या कंट्रोल रूम को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।