काशीपुर। देवभूमि के यशस्वी एवं विकास की दूरदर्शी सोच रखने वाले युवा हृदय सम्राट मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज काशीपुर में भव्य होली मिलन समारोह में शामिल हो इस पवित्र पावन धरती पर एक नया इतिहास रच दिया। वह पहले मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने काशीपुर में महापौर दीपक बाली द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल होकर दिखा दिया कि वह काशीपुर की जनता से अथाह प्यार करते हैं। उन्होंने कहा कि आज के इस शानदार कार्यक्रम में मुझे मिनी इंडिया के दर्शन हो रहे हैं उन्होंने काशीपुर और क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप लोगों ने इस कार्यक्रम में शामिल होकर जिस शानदार तरीके से मेरा स्वागत किया उससे मुझे एक नई ऊर्जा मिली है और उस ऊर्जा से मैं प्रदेश का और तेजी से विकास करूंगा। इस शानदार कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री धामी ने महापौर दीपक बाली और उनके सहयोगियों तथा संयोजक मंडल को बधाई दी।
काशीपुर नगर निगम प्रांगण में आज होली मिलन कार्यक्रम “रंगोत्सव”का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक गायकों व होल्यारों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनन्दन करते हुए अबीर-गुलाल लगाकर काशीपुर वासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। महापौर दीपक बाली द्वारा निजी तौर पर आयोजित इस “रंगोत्सव” कार्यक्रम में उत्तराखंड की लोक-संस्कृति को आगे बढ़ाते आ रहे लोक गायक इंदर आर्या, गोविंद दिगारी, खुशी जोशी, पूर्वांचल के गायक आलोक कुमार के अतिरिक्त फूलों की होली के लिए विख्यात ब्रज के रास कलाकारों की लोक परंपराओं पर आधारित होली गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समा बांध दिया। मुख्य चौराहे से लेकर नगर निगम प्रांगण स्थित कार्यक्रम आयोजन स्थल तक विविध सांस्कृतिक रंगों से सजे इस आयोजन में पारंपरिक लोकधुनों पर मुख्यमंत्री श्री धामी भी ब्रज के रास कलाकारों और होल्यारों के साथ झूमते नजर आए, जिससे कार्यक्रम में उत्साह और आत्मीयता का वातावरण और भी प्रफुल्लित हो उठा।
समारोह में स्थानीय नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की, जिससे यह आयोजन प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विविधता में एकता तथा सामाजिक सहभागिता की भावना का जीवंत उदाहरण बना, जिसने आपसी सौहार्द्र और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। होली के इस उल्लासपूर्ण अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव को सुदृढ़ बनाए रखने का आह्वान किया। उधर कार्यक्रम आयोजक महापौर दीपक बाली ने उनके अनुरोध पर मुख्यमंत्री जी के पधारने पर उनका दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया और कहा कि श्री धामी ने काशीपुर में आयोजित होली मिलन समारोह में भाग लेकर एक नया इतिहास रचा है क्योंकि अब से पहले कोई मुख्यमंत्री ऐसे कार्यक्रम में काशीपुर में नहीं आए। श्री बाली ने नगर व क्षेत्र की जनता पार्षदों जिला प्रशासन तथा स्थानीय प्रशासन नगर निगम प्रशासन का भी आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, जसपुर के कांग्रेस विधायक आदेश चौहान, रुद्रपुर के विधायक शिव अरोरा जसपुर के पूर्व विधायक डा शैलेंद्र मोहन सिंघल भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल, उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव सिंह नामधारी पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश सचिव गुंजन सुखीजा, रुद्रपुर मेयर विकास शर्मा, काशीपुर की प्रथम महिला उर्वशी दत्त बाली, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती चंद्रप्रभा महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती सायरा बानो श्रीमती मुक्ता सिंह, पंकज टंडन, अमन बाली, मुकेश चावला, प्रमोद मिश्रा, राशिद फारूकी, महेश अग्रवाल, सादिक हुसैन, पार्षद बीना नेगी, चौधरी समरपाल सिंह, जसवीर सिंह सैनी, मदन मोहन पंत, संजय भाटिया, सीमा चौहान, मंजू यादव, गूलरभोज के अध्यक्ष सतीश चुघ, कायस्थ सभा के अध्यक्ष अभिताभ सक्सेना एडवोकेट, उद्यमी अश्वनी छाबड़ा, पार्षद पुष्कर बिष्ट, महेंद्र खुराना, विकास जिंदल, केपी सिंह, पार्षद सुरेश सैनी, मनोज बाठला, बांके गोयंका, संजय अग्रवाल, ब्राह्मी गोयल, अंशुल जिंदल, विनीत सेंगर, अजय चाहल, सुधा शर्मा, मुकेश पाहवा, दिलीप मेहरोत्रा, सुधा राय मोनिका गुप्ता प्रेमलता मनजीत सिंह राज दीपिका मधुर वेद प्रकाश तिवारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट, सहायक नगर आयुक्त विनोद कुमार कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अमरजीत सिंह साहनी सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट सहित तमाम वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
शमीम बानो
संपादक – सच्चाई की किरण (पाक्षिक समाचार पत्र)
पता – काशीपुर
