काशीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर उत्तराखंड में सुश्री सीमा चौहान के राज्य मंत्री, मत्स्य विकास अभिकरण के पद पर नियुक्त होने पर क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर प्रदेश मुख्य संरक्षक अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा एवं प्रदेश अध्यक्ष हिन्द मजदूर सभा उत्तराखंड, श्री वेद प्रकाश विद्यार्थी अपने सहयोगियों के साथ उनके निवास स्थान बद्री भवन रोड पहुंचे और उन्हें बधाई एवं आशीर्वाद दिया। इस दौरान श्री विद्यार्थी ने कहा कि उनके बीच की एक बहन का राज्य मंत्री बनना गर्व और खुशी का विषय है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने आगे बताया कि काशीपुर के राज्य आंदोलनकारियों में भी इस नियुक्ति को लेकर खासा उत्साह है और सभी लोग सुश्री सीमा चौहान का अभिनंदन करना चाहते हैं। क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।
शमीम बानो
संपादक – सच्चाई की किरण (पाक्षिक समाचार पत्र)
पता – काशीपुर
