काशीपुर। क्षेत्र की लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री सीमा चौहान के राज्य मंत्री (मत्स्य विकास अभिकरण) नियुक्त होने पर पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है। उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर विभिन्न संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवंशुभकामनाएं दी हैं। इसी क्रम में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश मुख्य संरक्षक एवं हिन्द मजदूर सभा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश विद्यार्थी अपने सहयोगियों के साथ उनके निवास स्थान, बद्री भवन रोड, काशीपुर पहुंचे। वहां उन्होंने सुश्री सीमा चौहान को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर श्री विद्यार्थी ने कहा कि “हमारे बीच की एक बहन का राज्य मंत्री बनना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। यह हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।” उन्होंने कहा कि काशीपुर के राज्य आंदोलनकारियों में भी इस नियुक्ति को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि जल्द ही राज्य आंदोलनकारियों द्वारा सुश्री सीमा चौहान का भव्य अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। सुश्री सीमा चौहान की इस उपलब्धि से काशीपुर ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड में खुशी की लहर है और लोग उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना कर रहे हैं।
शमीम बानो
संपादक – सच्चाई की किरण (पाक्षिक समाचार पत्र)
पता – काशीपुर
