Headlines

काशीपुर पुलिस द्वारा अवैध तमंचा मय एक जिन्दा कारतूस के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय उधम सिंह नगर द्वारा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए गए अभियान हेतु दिये गये आदेश निर्देशों के क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर व क्षेत्राधिकारी महोदय काशीपुर के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर द्वारा गठित टीम के उप निरीक्षक हेम चन्द्र तिवारी, उप निरीक्षक गणेश पांडे मय हमराही कर्मचारियों के द्वारा दिनांक 24-10-26 को दौराने चैकिंग संदिग्थ व्यक्ति/ वस्तु/ वाहन के स्थान,चौकी टांडा उज्जैन क्षेत्रांतर्गत अली गंज रोड पर स्थित बंद पड़ी माचिस फैक्ट्री के पास, अभियुक्त नसीम पुत्र यामीन निवासी फसियापुरा, कोतवाली काशीपुर जनपद उधम सिंह नगर उम्र 22 वर्ष के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया । बरामदगी माल व गिरफ्तारी अभियुक्त के आधार पर कोतवाली काशीपुर पर अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा एफआईआर नंबर 488/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1-मौहम्मद नसीम पुत्र यामीन निवासी फसियापुरा कोतवाली काशीपुर जनपद उधमसिंहनगर उम्र लगभग 22 वर्ष

पुलिस टीम

1-SI हेम चन्द्र तिवारी
2-SI गणेश पांडे
3-का0 105 तारा चंद्र
4-का0 75 राजेन्द्र कुमार

बरामदगी
एक अवैध तमंचा 315 बोर मय जिन्दा कारतूस