हिंदू राष्ट्र शक्ति संगठन के प्रयासों से धूमधाम से मनाया गया छठा दीपोत्सव :महापौर दीपक बाली ने किया शुभारंभ
काशीपुर। हिंदू राष्ट्र शक्ति संगठन के बैनर तले काशीपुर के ऐतिहासिक एवं धार्मिक तीर्थ द्रोणा सागर में छटा दीपोत्सव कार्यक्रम पूरी श्रद्धा, भक्ति और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। दीपों की रोशनी से जगमगाता द्रोणा सागर ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे यह भगवान श्री राम के आगमन पर सजी-धजी साक्षात अयोध्या नगरी हो। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में रामनगर से पधारे स्वामी शशांक भारद्वाज जी द्वारा गाए गए भजनों पर सैकडों स्त्री पुरुष झूम उठे। स्वामी जी ने कहा कि अयोध्या ने इस देश को ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को दीपावली का त्योहार उपहार स्वरूप दिया है। प्रभु श्री राम के वन गमन एवं अयोध्या आगमन को लेकर स्वामी जी ने जो अनेक प्रसंग प्रस्तुत किए उससे दर्शक भाव विभोर हो गए। उन्होंने महापौर दीपक बाली को आशीर्वाद दिया कि रघुनाथ जी आपको इतनी शक्ति दें की काशीपुर पूरे उत्तराखंड में चमक जाए।
स्वामी शशांक भारद्वाज ने इस कार्यक्रम के आयोजक हिंदू राष्ट्र शक्ति संगठन की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह बहुत गर्व एवं सनातन के उच्च संस्कारों की ही सोच है कि प्रभु श्री राम की अयोध्या के साथ साथ काशीपुर में भी दीपोत्सव का शानदार कार्यक्रम हो रहा है,जिसके लिए हिंदू राष्ट्र शक्ति संगठन बधाई एवं प्रशंसा का पात्र है। कम से कम इस संगठन के दिमाग में सनातन धर्म को आगे बढ़ाने हेतु ऐसी शानदार सोच आई तो सही।
हिंदू राष्ट्र शक्ति संगठन के संस्थापक एवं दीपोत्सव जैसे इस पवित्र और पुण्य कार्यक्रम की शुरुआत करने वाले संजय भाटिया और गौरव गुप्ता तथा संरक्षक मंडल के देवेंद्र अग्रवाल ,केपी सिंह, शक्ति अग्रवाल , डॉक्टर दीपिका गुड़िया आत्रेय, शोभित अग्रवाल, राजेश कुमार गोयल, व्यापारी नेता अश्वनी छावडा, मुकेश चावला, योगेश बिश्नोई, सर्वेश बंसल, शशिकांत गुप्ता, सचिन अग्रवाल ,मोहित मेहरोत्रा ,मुकेशपाहवा ,मनोज बाली ,लक्ष्मण सिंह, मनोज अग्रवाल एवं मानिक गुप्ता आदि के लगातार चल रहे दिन-रात के प्रयासों से दीपों की रोशनी से जगमगाते द्रोणा सागर परिसर में आयोजित दीपोत्सव एवं भजन संध्या में नगर एवं क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर दीपक बाली ने प्रभु श्री राम और माता सीता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने विधायक त्रिलोक सिंह चीमा व अन्य गणमान्य लोगों के साथ द्रोणा सागर का भ्रमण कर दीपों की श्रृंखलाओं को भी देखा और कार्यक्रम की सराहना की। चारों तरफ स्त्री पुरुष एवं बच्चे जगमगाते दीओं कि श्रंखला के बीच खड़े हो सेल्फी लेते नजर आए।
दीपोत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं ने ‘एक दिया मेरा भी प्रभु को समर्पित’ के भाव के साथ दीप प्रज्वलित कर धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का संदेश दिया। भजन संध्या में प्रस्तुत भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु भक्ति संगीत में सराबोर होकर प्रभु की आराधना में लीन नजर आए।
आयोजकों द्वारा प्रतिवर्ष श्रद्धालुओं से सपरिवार दीपोत्सव में सम्मिलित होकर एक दीपक मेरा भी प्रभु को समर्पित करने की अपील की जाती रही है। इस बार भी इस अपील के चलते कार्यक्रम में नगर एवं क्षेत्र के श्रद्धालुओं की भारी संख्या में सहभागिता ने आयोजन की धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता को और बढ़ा दिया।
द्रोणा सागर में आयोजित इस छठे दीपोत्सव ने काशीपुर की धार्मिक परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और सामूहिक आस्था को एक बार फिर जीवंत कर दिया। दीपों की जगमगाहट और भजनों की मधुर स्वर लहरियों के बीच कार्यक्रम श्रद्धा एवं उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि इस दीपोत्सव का एक बार प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उसके बाद जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद जी महाराज भी शुभारंभ कर इस कार्यक्रम की प्रशंसा कर चुके हैं। आज के दीपोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा,दर्जा राज्य मंत्री सीमा चौहान, विमल गुड़िया, संदीप सहगल एडवोकेट,सूर्य प्रताप सिंह चौहान, पार्षद दीपा पाठक ,मयंक मेहता, संदीप सिंह मोनू ,जितेंद्र देवांतक अर्चना लोहनी, देवेंद्र कुमार जिंदल ,प्रमोद अग्रवाल, डॉक्टर कीर्ति पंत , डां सिरोही,प्रवेश कुमार गुप्ता, हरिओम अग्रवाल ,जय नंदन प्रसाद शर्मा, विशंभर लाल, विदु शेखर शर्मा एडवोकेट, सनत पैगिया, चौधरी समरपालसिंह , जसवीर सिंह सैनी,सहित नगर एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक तथा सैकड़ो स्त्री पुरुष एवं बच्चे शामिल रहे जिन्होंने दीपों की श्रृंखला का जमकर आनंद उठाया।
शमीम बानो
संपादक – सच्चाई की किरण (पाक्षिक समाचार पत्र)
पता – काशीपुर
