रुद्रपुर/दिनेशपुर। मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत शुक्रवार को सुंदरपुर, दिनेशपुर स्थित काली मंदिर परिसर से 32 वरिष्ठ नागरिकों का दल श्री बद्रीनाथ धाम की तीर्थयात्रा के लिए रवाना हुआ। दल में 20 महिलाएं और 12 पुरुष वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं।
शुक्रवार प्रातः करीब 9 बजे आयोजित कार्यक्रम में रुद्रपुर विधायक एवं गदरपुर ब्लॉक प्रमुख ने हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों के वाहन को रवाना किया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सभी वरिष्ठ नागरिकों को मंगलमय एवं सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं। मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों की धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए उन्हें तीर्थस्थलों के दर्शन का अवसर प्रदान करना है। श्री बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना हुए तीर्थयात्रियों में यात्रा को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भगवान बद्री विशाल के जयकारों के साथ अपनी यात्रा शुरू की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
शमीम बानो
संपादक – सच्चाई की किरण (पाक्षिक समाचार पत्र)
पता – काशीपुर
