काशीपुर। चन्द्रवती कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय से आज श्री वेद प्रकाश विद्यार्थी भैया, प्रदेश मुख्य संरक्षक, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा एवं प्रदेश अध्यक्ष, हिन्द मजदूर सभा उत्तराखंड तथा पंडित शोहित त्रिवेदी, कार्यक्रम संयोजक, श्री राधा नाम परम सुखदायी सेवा समिति, काशीपुर ने भेंट कर द्वितीय श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन का निमंत्रण कार्ड प्रदान किया।
यह धार्मिक कार्यक्रम बाजपुर रोड, काशीपुर स्थित दा गोविशन हेरिटेज, गौराया मिल में 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ 4 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे श्री मोटेश्वर महादेव मंदिर से भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। कलश यात्रा श्री मोटेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर दा गोविशन हेरिटेज, गौराया मिल तक पहुंचेगी।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से श्रीमद्भागवत कथा में सपरिवार सम्मिलित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने का आह्वान किया है।
शमीम बानो
संपादक – सच्चाई की किरण (पाक्षिक समाचार पत्र)
पता – काशीपुर
