Headlines

काशीपुर में 24 अक्टूबर को सपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल मतीन सिद्दीकी का होगा स्वागत समारोह

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से रूबरू होंगे समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष

काशीपुर। उत्तराखंड समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल मतीन सिद्दीकी के स्वागत में 24 अक्टूबर, शनिवार को काशीपुर में स्वागत समारोह एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन काशीपुर स्थित असमी पैलेस में किया जाना प्रस्तावित है।

समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम आयोजक नदीम अख्तर ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 11 बजे आयोजित होगा। इस दौरान पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल मतीन सिद्दीकी का स्वागत किया जाएगा। साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से वह पत्रकारों से रूबरू होंगे।