इंदु मान को मिला प्रदेश प्रभार
उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कमर कसली है। इसको दृष्टिगत रखते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने सांगठनिक स्तर पर जिम्मेदारियों का बंटवारा किया है जिसके तहत श्रीमती इंदु मान को उत्तराखंड किसान कांग्रेस कमेटी का प्रभारी नियुक्त किया है।
उन्होंने अपनी इस नियुक्ति के लिए समस्त शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
श्रीमती इंदु मान वर्तमान में उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष के पद पर है। पूर्व में उन्होंने महिला आयोग की उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री का दर्जा) के पद पर रहकर उत्तराखंड सरकार एवं संगठन में अन्य विभिन्न पदों पर उत्तरदायित्व संभाला है।
श्रीमती इंदु मान जिनका जन्म कुंडेश्वरी -काशीपुर की एक प्रसिद्ध किसान परिवार में हुआ था, किच्छा में उनका कृषि फार्म है। उन्होंने किसान आंदोलन में भी सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया था। शिक्षा, महिला सशक्तिकरण आदि के साथ ही उन्होंने किसानों के मुद्दों को भी मुखर रूप से उठाया है।
श्रीमती इंदु मान ने कहा की किसानों से जुड़ी हुई समस्याओं के संबंध में किसानों से वार्ता कर उनकी आवश्यकता के अनुसार कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं को कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र में जोड़ा जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए किसानों को पार्टी से जोड़ा जाना बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वह शीघ्र ही किसान कांग्रेस कमेटी के स्वरूप को जानकर उसको और अधिक सशक्त करने का कार्य करेंगी ताकि पार्टी और अधिक मजबूत हो सके। उन्होंने बताया कि संपूर्ण उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर “उत्तराखंड न्याय यात्रा” निकलने जा रही है जिसके तत्वाधान में 23, 24 अक्टूबर को यह यात्रा खटीमा से जसपुर तक निकाली जाएगी।
उनको पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने प्रभारी बनने पर शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
शमीम बानो
संपादक – सच्चाई की किरण (पाक्षिक समाचार पत्र)
पता – काशीपुर
