Headlines

काशीपुर वार्ड 4 में लगी स्वच्छता चौपाल, महापौर ने जनता से मांगा सहयोग

काशीपुर। महापौर दीपक बाली के मार्गदर्शन में नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने और स्वच्छता के प्रति नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वच्छता चौपाल लगाकर जनता को नगर को साफ स्वच्छ एवं सुंदर बनाने हेतु जागरूक किया जा रहा है। शुक्रवार, को शाम 4 बजे वार्ड नंबर 04 स्थित हरिशंकर मंदिर, महादेव नहर के पास चौपाल लगी जिसमें वार्ड के सैकड़ो स्त्री पुरुषों एवं बच्चों ने भाग लिया।यहां विशेष बात यह रही कि लोग सफाई के प्रति काफी जागरूक नजर आए।

स्वच्छता चौपाल मैं महापौर दीपक बाली ने क्षेत्रवासियों के साथ बैठकर स्वच्छता से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की और कहां की जनता के सहयोग के बगैर शहर को साफ स्वच्छ एवं सुंदर नहीं बनाया जा सकता लिहाजा नागरिक नगर निगम के साथ मिलकर काशीपुर को स्वच्छ बनाने की मुहिम में अपना सहयोग दें। उन्होंने कहा कि वार्डवासी स्वच्छता के प्रति जागरूक हों और अपने वार्ड को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए सामूहिक जिम्मेदारी का निर्वहन करें।

इस चौपाल के मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री रजत सिद्धू तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला सोशल मीडिया सह संयोजक तरुण वर्मा तथा आवास विकास, काशीपुर के मंडल महामंत्री दिनेश सिंह नेगी रहे और कार्यक्रम की संयोजक वार्ड नंबर 04 की पार्षद श्रीमती सीमा सागर रही।

नगर निगम की स्वच्छता जागरूकता टीम द्वारा खेल-खेल में लोगों को शहर को स्वच्छ बनाने के प्रति जागरूक किया गया और क्षेत्रवासियों से अपील की गई कि वे नगर निगम के स्वच्छता अभियान में अपने वार्ड को सुंदर बनाने में सहयोग करें और स्वच्छ काशीपुर के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस अवसर पर लोगों की समस्या सुनते हुए महापौर दीपक बाली ने कहा कि वे चेहरा देखकर सड़क नहीं बनाते बल्कि उनका उद्देश्य पूरे काशीपुर नगर निगम क्षेत्र को गड्ढा मुक्त कर हर जगह सड़क बनाने का है। स्वच्छता चौपाल में मंडल उपाध्यक्ष सतनाम सिंह एस आई गणेश ध्यानी श्याम सिंह दीपक गोस्वामी अरविंद शर्मा रामगोपाल हीरा बल्लभ तिवारी हरप्रीत सिंह संजय कुमार धर्म सिंह जगबीर सिंह मधुबाला देवी सुधा मिश्रा डिंपल कांबोज बीना शर्मा सुरेश यादव कामिनी देवी गीता देवी पल्लवी देवी कृष्णानंद कापड़ी नगर निगम की स्वच्छता जागरूकता टीम से भाव्या पांडे अजय राफिया युक्ता शुभम हिमांशी सुधाकर अग्रवाल सहित सैकड़ो स्त्री पुरुष एवं बच्चे शामिल हुए।