Headlines

महामहिम राज्यपाल गुरमीत सिंह पंतनगर पहुंचे, अधिकारियों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

रुद्रपुर, 28 अक्टूबर 2025 (सू.वि.) – निर्धारित कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड के महामहिम राज्यपाल ले.ज. (सेनि.) गुरमीत सिंह नैनीताल से हेलीकॉप्टर द्वारा पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर कुलपति जी.बी. पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय डॉ. मनमोहन सिंह चौहान, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय और अपर पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राज्यपाल का स्वागत किया। अल्प विश्राम के पश्चात महामहिम राज्यपाल पंतनगर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा देहरादून के लिए रवाना हुए।