( सच्चाई की किरण न्यूज़ )
काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने काशीपुर शहर की सूरत बदलने के लिए आए दिन विकास कार्यों को शुरू करने का एक बीड़ा उठा रखा है जिससे काशीपुर की सूरत बदलती नजर आ रही है और जनता खुद महसूस कर रही है की निसन्देह अब काशीपुर बदल रहा है। महापौर ने आज वर्षा जल संचयन से जुडीदो परियोजनाओं का शिलान्यास किया। कार्यक्रम स्थलों पर पहुंचने पर महापौर का शानदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेरा उद्देश्य है कि प्रदेश के यशस्वी और युवा हृदय सम्राट तथा विकास के प्रति गहरी सोच रखने वाले और काशीपुर के प्रति विशेष स्नेह और आशीर्वाद बनाए रखने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में काशीपुर को विकास के साथ-साथ समावेशी शहर बनाया जाए जिसमें जनता को किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े और लोग बदलते काशीपुर में अपने सपनों को साकार होता देखें। महापौर ने वार्ड संख्या 27 सिंधान में जीजीआईसी परिसर में 31 लाख 66 हजार की लागत से बनने वाली वर्षा जल संचयन परियोजना का शिलान्यास किया।इसके ठीक बाद वार्ड संख्या 12 लक्ष्मीपुर पट्टी में पार्षद अब्दुल कादिर की मौजूदगी में लोक निर्माण विभाग के परिसर में 31 लाख 66 हजार की दूसरी वर्षा जल संचयन परियोजना का शिलान्यास किया । इस अवसर पर महापौर दीपक बाली ने कहा कि शहर में क्रियान्वित की जा रही इन परियोजनाओं से भूजल स्तर सुधारने और जल संकट से निपटने में मदद मिलेगीऔर शहर की जनता को जल संकट से निजात मिलेगी साथ ही हमारीआने वाली पीढियों को भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास है कि काशीपुर की देवतुल्य जनता को किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो। विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करने के बाद महापौर ने बी.आर.सी. कार्यालय में दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित उपकरण वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर उन्हें संबल प्रदान किए। इन कार्यक्रमों में भाजपा नेता ईश्वर चंद्र गुप्ता पार्षद रवि प्रजापति पार्षद पति हनीफ गुड्डू राजकुमार यादव पार्षद पिता कैलाश प्रजापति एडवोकेट प्रकाश नेगी मुकेश पाहवा नितिन गोले राजीव परनामी राजीव सेतिया राकेश नरूला खंड शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र साहू जी जी आई सी की प्रधानाचार्य गीता जायसवाल वी आर सी कोऑर्डिनेटर अनिल चौहान जिला कोऑर्डिनेटर इंदिरा आर्य डॉ विपिन कुमार पांडे लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विवेक सक्सेना ए ई बलवंत सिंह भंडारी चौधरी समरपाल सिंह मंडल महामंत्री मोहित भारद्वाज अनिल शर्मा सतीश कुमार शिक्षक शिक्षिकाएं छात्राएं एवं अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
शमीम बानो
संपादक – सच्चाई की किरण (पाक्षिक समाचार पत्र)
पता – काशीपुर
