काशीपुर। कलयुग में श्री हनुमान जी महाराज को संकटमोचन और अपने भक्तों के कष्ट दूर करने वाले प्रत्यक्ष देव के रूप में पूजा जाता है। मंगलवार का दिन बजरंगबली की आराधना के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु व्रत रखते हैं, मंदिरों में पूजा-अर्चना करते हैं और हनुमान जी को प्रसाद अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। शनिवार को भी श्रद्धालु हनुमान जी के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाते हैं।
वरिष्ठ पत्रकार, कवि एवं लेखक विद्यार्थी भैया ने बताया कि वह सात वर्ष की आयु से श्री हनुमान जी के उपासक हैं और प्रत्येक मंगलवार को व्रत रखने के साथ हनुमान जी की कथा का पाठ भी करते हैं। उन्होंने कहा कि हनुमान जी के प्रति भक्तों की गहरी आस्था और श्रद्धा देखने को मिलती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, श्री हनुमान जी को चिरंजीवी माना जाता है और कलयुग में उनकी उपासना का विशेष महत्व है।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को श्रद्धालु लाल वस्त्र धारण कर सकते हैं तथा हनुमान जी को लाल फूल और सिंदूर अर्पित कर पूजा-अर्चना करते हैं। भक्त इस दिन बजरंगबली से परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और संकटों से मुक्ति की प्रार्थना करते हैं।
रमन पंचांग वार्षिक के अनुसार, आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि दिन में 8:27 बजे तक है। सूर्योदय प्रातः 6:25 बजे और सूर्यास्त शाम 5:35 बजे बताया गया है। रमन पंचांग वार्षिक के संस्थापक स्वर्गीय पंडित राधा रमन शर्मा देवभूमि उत्तराखंड के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं प्रधान पंडित के रूप में जाने जाते थे।
विद्यार्थी भैया ने सभी श्रद्धालुओं के लिए मंगलकामना करते हुए कहा कि श्री हनुमान जी महाराज की कृपा सभी पर बनी रहे और प्रत्येक व्यक्ति का दिन शुभ एवं मंगलमय हो।
— विद्यार्थी भैया
कवि, लेखक, वरिष्ठ पत्रकार एवं श्रमविधि परामर्शदाता
काशीपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड
शमीम बानो
संपादक – सच्चाई की किरण (पाक्षिक समाचार पत्र)
पता – काशीपुर
