काशीपुर, 27 अक्टूबर। काशीपुर पुलिस ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों की तामील करते हुए लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर के निर्देश पर वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर और क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में कोतवाली काशीपुर पुलिस ने यह कार्रवाई की।
गिरफ्तार वारंटी का नाम-पता
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमर सिंह पुत्र रेशम सिंह, निवासी खरमासी, बड़ा गुरुद्वारा के निकट, काशीपुर के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा एफआईआर संख्या 119/2020, धारा 323, 504 और 506 आईपीसी के तहत दर्ज है।
पुलिस टीम
- अपर उपनिरीक्षक सुरेंद्र
- कांस्टेबल सुरेंद्र
शमीम बानो
संपादक – सच्चाई की किरण (पाक्षिक समाचार पत्र)
पता – काशीपुर
