काशीपुर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न से सम्मानित स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती शनिवार को काशीपुर में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पुरानी सब्जी मंडी स्थित छोटे नीम के नीचे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर कांग्रेस की ओर से हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराते हुए भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जनता को जागरूक करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर महानगर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके विचार, दूरदर्शिता और देश के प्रति समर्पण आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी और प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अलका पाल
महानगर जिला अध्यक्ष,
कांग्रेस कमेटी, काशीपुर
शमीम बानो
संपादक – सच्चाई की किरण (पाक्षिक समाचार पत्र)
पता – काशीपुर
