काशीपुर सोने की तैयारी में था और महापौर दीपक बाली सड़क पर खड़े हो पुलिया निर्माण करा रहे थे

काशीपुर सोने की तैयारी में था और महापौर दीपक बाली सड़क पर खड़े हो पुलिया निर्माण करा रहे थे

इसे कहते हैं काम की नीति, जो कहा वह करके दिखाया

काशीपुर जिस समय पूरा शहर शुरू हुई कड़कड़ाती ठंड में खाना खाकर सोने की तैयारी में था उस समय जनसेवक महापौर दीपक बाली दुकानदारों एवं जनता से किए गए अपने वायदे को पूरा करने हेतु रेलवे स्टेशन रोड पर दशकों पुरानी चली आ रही जल भराव की समस्या के स्थाई निदान हेतु खड़े होकर डेढ़ माह में बनने वाली पुलिया का मात्र 4 दिन में अत्याधुनिक निर्माण कराने हेतु शिलान्यास कर रहे थे।

उल्लेखनीय है कि रेलवे स्टेशन रोड पर पुराने स्टेट बैंक के सामने रेलवे की तरफ से जो पानी आता है वह स्टेशन रोड पर आकर गिरता है लेकिन उसकी निकासी का आज तक कोई भी साधन नहीं था जिस कारण राधेश्याम बिल्डिंग और स्टेशन रोड पर भारी जल भराव होता था और जनता को भारी असुविधा होती थी। इस समस्या को महापौर दीपक बाली ने अत्यंत गंभीरता से लिया और उन्होंने इस क्षेत्र के व्यापारियों एवं आम जनता को आश्वस्त किया था कि वें कतई भी चिंता ना करें क्योंकि वह इसका अवश्य निदान कराएंगे। उसी वायदे के चलते आज महापौर दीपक बाली रात में 8:00 बजे स्टेशन रोड पर राधेश्याम बिल्डिंग के सामने पहुंचे और वहां डेढ़ माह में बनने वाली पुलिया का मात्र चार दिन में निर्माण के लिए जेसीबी से खुदाई शुरू कराकर नारियल फोड़ कर पुलिया निर्माण का शिलान्यास कर दिया। महापौर काम करना और कराना दोनों जानते हैं यही कारण है कि उन्होंने लोक निर्माण विभाग से कहकर पुलिया के फैब्रिकेटेड ब्लॉक पहले ही तैयार कराकर मंगवा लिए ताकि हाईवे के चलते जनता को ज्यादा दिनों तक परेशानी ना हो और डेढ़ माह में बनने वाली पुलिया मात्र 4 दिन में बन कर तैयार हो जाए। अपने बीच पहुंचे महापौर दीपक बाली का स्टेशन रोड के व्यापारियों एवं क्षेत्र की जनता ने बड़ी ही गर्म जोशी से फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया और आभार जताया कि अब तक उनकी इस समस्या का किसी ने भी निदान नहीं किया केवल वही ऐसे जनप्रतिनिधि हैं जिन्होंने जो वायदा किया आज उसे पूरा करके निभाया और इससे दुकानदारों के साथ-साथ आम जनता को भी जल भराव की बहुत बड़ी समस्या खत्म होने से बहुत लाभ मिलेगा। महापौर ने कहा कि वह अपने शहर की जनता की सेवा के लिए आए हैं और शहर की जनता के भले के लिए जो भी बेहतर होगा वह विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में गंदगी से भरे नालो के ऊपर हुए अतिक्रमण को हटाकर सफाई करने का कार्य तेजी से चल रहा है जिसमें जनता जनार्दन को अपना पूरा सहयोग देना चाहिए ताकि भविष्य में जल भराव की समस्या पैदा ही न हो। साथी उन्होंने जनता से विनम्र अनुरोध किया कि अब कूड़ा गाड़ी हर वार्ड में हर घर तक पहुंच रही है अतः लोग सड़कों पर कूड़ा न डालें और अपने इस शहर को साफ स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग करें। जब तक जनता सहयोग नहीं करेगी तब तक शहर स्वच्छ नहीं हो सकेगा। आज के शिलान्यास अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता ईश्वर चंद्र गुप्ता चौधरी समरपाल सिंह लोक निर्माण विभाग के ए ई परवेज आलम जे ई विजय सैनी ठेकेदार साजिद नदीम क्षेत्र के व्यापारी व जनता मौजूद रही।