काशीपुर मोहल्ला अली खान वार्ड नंबर 25 के पार्षद शरीफ उर्फ तिवारी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहरनगर के मोहल्ला अली खान वार्ड नंबर 25 से निर्वाचित पार्षद शरीफ उर्फ तिवारी का 29 जनवरी 2026 को निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे वार्ड समेत नगर में शोक की लहर दौड़ गई। वे काफी समय से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय थे और आम जनता के बीच एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में जाने जाते थे।पार्षद शरीफ उर्फ तिवारी अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने के लिए पहचाने जाते थे। वार्ड के विकास कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका रही। सड़क, नाली, पेयजल और सफाई जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर वे हमेशा मुखर रहते थे।उनके निधन पर नगर के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
शमीम बानो
संपादक – सच्चाई की किरण (पाक्षिक समाचार पत्र)
पता – काशीपुर
