काशीपुर दिनांक 28 को 36वें सड़क सुरक्षा माह अभियान के अंतर्गत यातायात पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र भर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान भारी वाहनों—जैसे ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रक, मालवाहक वाहनों सहित अन्य वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए, ताकि रात के समय दुर्घटनाओं को रोका जा सके। साथ ही टांडे तिराहे पर Good Samaritan Awards Ceremony का आयोजन किया गया, जिसमें टेंपो चालक, मैजिक चालक, ई-रिक्शा चालक एवं राहगीरों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में TSI अरुण कुमार, TSI रमेश कुमार, HG विशाल, नसीम एवं विजेंदर उपस्थित रहे। अधिकारियों ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने और दुर्घटना में घायलों की सहायता करने की अपील की।
शमीम बानो
संपादक – सच्चाई की किरण (पाक्षिक समाचार पत्र)
पता – काशीपुर
