काशीपुर/रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर में आयोजित केंद्रीय योजनाओं के लोकार्पण एवं ‘खेत बचाओ अभियान’ कार्यक्रम में काशीपुर के महापौर दीपक बाली ने सहभागिता करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के साथ मंच साझा किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, किसानों और गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी रही। महापौर दीपक बाली ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली उत्तराखंड सरकार किसानों के कल्याण, कृषि विकास और ग्रामीण सशक्तिकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की सोच स्पष्ट है कि “किसान समृद्ध होगा तो देश भी समृद्ध होगा।” उन्होंने कहा कि ‘खेत बचाओ अभियान’ कृषि भूमि के संरक्षण, किसानों के अधिकारों की रक्षा और कृषि को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह अभियान केंद्र और राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों तथा अन्नदाताओं के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री Ganesh Joshi, कैबिनेट मंत्री Pradeep Batra, सांसद Ajay Bhatt, जिला पंचायत अध्यक्ष Ajay Maurya, भाजपा जिलाध्यक्ष Kamal Jindal, काशीपुर विधायक Trilok Singh Cheema, रुद्रपुर विधायक Shiv Arora, रुद्रपुर महापौर Vikas Sharma, हल्द्वानी मंडी समिति अध्यक्ष Anil Dabbu, सांसद प्रतिनिधि Vijay Bobby सहित प्रदेश और जनपद के अनेक जनप्रतिनिधि, किसान एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
शमीम बानो
संपादक – सच्चाई की किरण (पाक्षिक समाचार पत्र)
पता – काशीपुर
