काशीपुर उधम सिंह नगर के नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने काशीपुर के कोतवाली में पहुंचकर स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों और अधिनिष्ट अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्होंने बीते 15 फरवरी को उधम सिंह नगर जिले का चार्ज लिया है। इस दौरान पत्रकार वार्ता में एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि विक्टिम-सेंट्रिक पुलिसिंग हो। उन्होंने यह भी कहां कि थाना-चौकियों में जितने भी हमारे कम्प्लेनर्स आ रहे हैं, उनकी सभी की सुनवाई हो और उनके प्रार्थना पत्रों का संबंधित अधिकारी द्वारा अध्ययन किया जाए। उन्होंने कहा कि नशे की समस्या काफी ज्यादा देखने को मिल रही है। आज काशीपुर में आयोजित पब्लिक मीटिंग में भी यही शिकायत सामने आई है और अन्य क्षेत्रों से भी नशे के संबंध में शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जो छोटे-छोटे पेडलर्स हैं, उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा महिला अपराध के संबंध में भी सभी अधिकारियों को सेंसिटाइज किया गया है। जहां भी महिला अपराध के मामले अधिक हैं, वहां समय से अभियोग पंजीकरण किया जाए और समुचित पुलिसिंग कार्रवाई समयबद्ध तरीके से की जाए।
उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था के बारे में कहां की चाहे रुद्रपुर हो या काशीपुर, आम जनमानस से सुझाव लिए जाएंगे, उन्होंने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए। पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि काशीपुर में आज हुई मीटिंग में भी इस संबंध में सुझाव लिए गए हैं। उन सुझावों के आधार पर टीआई काशीपुर और एसएचओ काशीपुर को निर्देशित किया गया है कि अपना एक ट्रैफिक प्लान तैयार करें और जहां पुलिस मैनपावर की कमी है, वहां सूचित करें। यदि मैनपावर बढ़ाने की आवश्यकता है तो उसके संबंध में भी अवगत कराया जाए। इसके अलावा रुद्रपुर में सीओ को भी आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यालय द्वारा भूमि ठगी के मामलों में जो निर्देश जारी हुए हैं, उनके अनुसार अब प्रारंभिक जांच पहले सीओ स्तर से कराई जाएगी। यदि जांच में मामला सिविल प्रॉपर्टी का पाया जाता है तो संबंधित सिविल प्रशासन के अधिकारियों को हमारी ओर से कम्युनिकेशन भेजा जाएगा, लेकिन यदि आपराधिक मंशा पाई जाती है तो उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इस मौके पर मनचासी अपर पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर सीओ वैभव सिंह के अलावा पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। अजय गणपति वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर
शमीम बानो
संपादक – सच्चाई की किरण (पाक्षिक समाचार पत्र)
पता – काशीपुर
