भारतीय किसान यूनियन मनीष के प्रदेश प्रवक्ता बने..एडवोकेट जिया मलिक

उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर की स्वार तहसील के युवा अधिवक्ता एवं चर्चित समाजिक कार्यकर्ता एम जिया मलिक एडवोकेट को भारतीय किसान यूनियन मनीष की राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन मनीष गोस्वामी ने उत्तर प्रदेश का प्रवक्ता नियुक्त किया है,आपको बता दें भारतीय किसान यूनियन मनीष रजिस्ट्रेशन नंबर 188/25 गरीब किसान मजदूर एकता का एक पंजीकृत संगठन है, भारतीय किसान यूनियन मनीष की राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन मनीष ने एम जिया मलिक एडवोकेट को उत्तर प्रदेश प्रवक्ता का नियुक्ति पत्र जारी किया है, एडवोकेट एम जिया ने प्रदेश प्रवक्ता बनने पर सभी का अभार व्यक्त किया, किसान यूनियन में प्रदेश प्रवक्ता की खवर सुनकर तमाम समर्थक एवं मित्रों में खुशी एवं उत्साह है,इस मौके पर एम जिया मलिक एडवोकेट ने कहा मैं पूर्णतया ईमानदारी से कार्य करूंगा तथा गरीब, मजदूर किसान नौजवान के हित में कार्य कर संगठन को नई मजबूती प्रदान करूंगा।