काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा पेश किए गए बजट को बेहद ही जनहितकारी बताया है और कहा है कि यह बजट विकास आत्मनिर्भरता और भविष्य की योजनाओं का मजबूत दस्तावेज है। इसमें आंकड़े नहीं जमीनी हकीकत झलकती है। यह बजट प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला और उत्तराखंड को देश में अग्रणीय बनाने का रोड मैप है जिसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। इस बजट में देवभूमि की मातृ शक्ति को सशक्त बनाने के पूरे प्रयास किए गए हैं। प्रदेश के युवाओं किसानोऔर व्यापारियों के हितों का पूरा ध्यान रखा गया। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा रखा गया बजट प्रदेश को उन्नति, खुशहाली एवं विकास के नए चरमोत्कर्ष पर पहुंचाने में लाभकारी सिद्ध होगा।
शमीम बानो
संपादक – सच्चाई की किरण (पाक्षिक समाचार पत्र)
पता – काशीपुर
