गढ़ी नेगी से खिलेगा कमल: मेरा किसी से मुकाबला नहीं: सचिन बाटला

गढ़ी नेगी। भाजपा नेताओं के निरंतर हो रहे चुनावी दौरों के चलते यहां 9 तारीख को होने जा रहे नगर पंचायत के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी का पलडा निरंतर भारी होता नजर आ रहा है। काशीपुर के महापौर दीपक बाली द्वारा गुरुद्वारे में माथा टेककर सिख समाज से जो संपर्क साधा गया और गढीनेगी के चौमुखी विकास के लिए जो वायदा किया गया उसके चलते उन्हें सिख समाज ने जो विश्वास दिलाया है उसे देखते हुए भाजपा प्रत्याशी सचिन बाटला की स्थिति बेहद मजबूत मानी जा रही है। वही अब प्रजापति समाज का रुझान भी भाजपा की ओर होता नजर आ रहा है। फिल्म कलाकार किशोर भांनुसाली भी लगातार जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं। कैबिनेट मंत्री विनय रोहिला भाजपा नेता और पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल तथा भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज पाल का मतदाताओं से निरंतर संपर्क अभियान चल रहा है। उनकी जनसभा में जिस तरह से भीड़ उमड़ रही है उसे देखते हुए भाजपा नेताओं का दावा है कि नवनिर्मित निकाय क्षेत्र गढ़ी नेगी में कमल खिलने जा रहा हैं। चुनाव परिणाम क्या होगा यह तो अभी भविष्य के गर्भ में है जिसका रिजल्ट 11 जून को आएगा लेकिन चुनावी हालत को देखते हुए भाजपा प्रत्याशी सचिन बाटला का कहना है कि यहां उन्हें किसी से अपनी टक्कर नहीं दिखाई दे रही। चुनावी जनसभाओं के बीच स्थानीय निवासियों का जोश देखते ही बन रहा है, जिनका कहना है कि सचिन बाटला पिछले कई वर्षों से क्षेत्र की जिस तरह से सेव कर रहे हैं वह काबिले तारीफ है और वह जनता के दुख दर्द में 24 घंटे खड़े नजर आते हैं। उन्हीं के प्रयासों का परिणाम है की गढी नेगी क्षेत्र में विकास के बहुत काम हुए हैं। जब वह अध्यक्ष बन जाएंगे तो विकास कार्यों की गति और तेजी से आगे बढ़ेगी उधर गढी नेगी क्षेत्र के लोग काशीपुर के मेयर दीपक वाली की बातों पर पूरा भरोसा जताते नजर आ रहे हैं और उनका कहना है कि दीपक बाली गढ़ी नेगी क्षेत्र के जिस चहुमुखी विकास की बात कर रहे हैं वह सत्य सिद्ध होगी क्योंकि उन्होंने काशीपुर का चौमुखी विकास करके दिखा दिया है और उनके डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में ही काशीपुर बदलता नजर आ रहा है। चूंकि प्रदेश में भाजपा की सरकार है लिहाजा दीपक बाली के सहयोग के चलते गढी नेगी भी काशीपुर जैसा ही विकास करेगी। चुनावी समर के इस अंतिम दौर में प्रचार की कमान खुद पार्टी के दिग्गज नेताओं और प्रभारियों ने संभाल रखी है। जनसंपर्क में पहुंचे चुनाव प्रभारी राजेश ने विपक्ष पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि चुनाव के वक्त बरसाती जुगनुओं की तरह नजर आने वाले लोग जनता का भरोसा कभी नहीं जीत सकते, क्योंकि भाजपा का कार्यकर्ता चौबीसों घंटे और बारह महीने जनता की सेवा में समर्पित रहता है। उन्होंने साफ किया कि गढ़ी नेगी हमेशा से ही भारतीय जनता पार्टी का एक अभेद्य गढ़ रहा है, जहां कांग्रेस जैसी विपक्षी पार्टियां महज कुछ सौ वोटों के फेरबदल में सिमट कर रह जाती हैं। इस चुनाव में भी ऐसा ही होगा। इस क्षेत्र में प्रजापति समाज भी निर्णायक भूमिका में है लिहाजा माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष सोभाराम प्रजापति ने भी क्षेत्र का दौरा किया, जहां उन्होंने प्रजापति समाज और अनुसूचित जाति के परिवारों से मिलकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की भावुक अपील की। स्थानीय निवासी सुरेश कुमार प्रजापति ने इस मौके पर पूर्व प्रधान के रूप में सचिन बाटला द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों की लंबी फेहरिस्त जनता के सामने रखी। उन्होंने बताया कि रजत जयंती पार्क का भव्य निर्माण, आधुनिक आंगनबाड़ी केंद्र की स्थापना, स्थानीय बारात घर के लिए जमीन का आवंटन और चमचमाती सड़कों का जाल बिछाना सचिन भाई की दूरगामी सोच का ही नतीजा है। सुरेश कुमार प्रजापति के अनुसार, सचिन बाटला मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बेहद करीबी माने जाते हैं और यही वजह है कि वे शासन से क्षेत्र के विकास के लिए करोड़ों रुपये का फंड सीधे धरातल पर लाने में हमेशा कामयाब रहे हैं। क्षेत्र की जनता का मानना है कि जो काम बड़े-बड़े विधायक अपने पूरे कार्यकाल में नहीं करवा पाते, वह काम सचिन बाटला ने एक अदने से कार्यकर्ता के रूप में करके दिखा दिया है। स्थानीय निवासी सोनू कुमार प्रजापति आत्मविश्वास के साथ कहते है की गढीनेगी से भाजपा का चुनाव जीतना निश्चित है क्योंकि लोग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हो रहे विकास से पूरी तरह संतुष्ट हैं और श्री धामी के आशीर्वाद से ही हमारे पड़ोस का शहर काशीपुर बदलता नजर आ रहा है। यहां के लोग भी ऐसे ही विकास की उम्मीद में कमल खिलाएंगे ।