Headlines

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर में जनता और जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात, हुआ भव्य स्वागत


रामनगर, 28 जून 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पुलिस लाइन हेलीपैड, रामनगर पहुंचे। यहां उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के आगमन पर पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, विधायक शिव अरोड़ा, मेयर विकास शर्मा, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, रामपाल सिंह, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, भारत भूषण चुघ सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और प्रदेश के समग्र विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्रीय विकास कार्यों को गति देने तथा आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर अधिकारियों तक पहुंचाने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और प्रशासनिक अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।