Headlines

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश


खटीमा, 29 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत खटीमा स्थित लोहियाहेड हेलीपैड पर जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण है। उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान करने को कहा। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों का कुशलक्षेम भी जाना और विभिन्न स्थानीय मुद्दों पर जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, विधायक सुरेश गढ़िया, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा राज्यमंत्री अनिल कपूर डब्बू, गंभीर सिंह धामी, मोहिनी पोखरिया, रनदीप पोखरिया, नवीन बोरा, भवानी भंडारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।