Headlines

काशीपुर पंडित नारायण दत्त तिवारी की जयंती/पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

काशीपुर। काशीपुर महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से रविवार, 18 को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विकास पुरुष पंडित नारायण दत्त तिवारी की जयंती/पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान द्रोणासागर रोड स्थित नवचेतना भवन में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कांग्रेसजनों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस कमेटी की काशीपुर अध्यक्ष अलका पाल सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने पंडित नारायण दत्त तिवारी के योगदान को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।

इस अवसर पर अलका पाल ने कहा कि पंडित नारायण दत्त तिवारी का सार्वजनिक जीवन और विकास कार्यों के प्रति समर्पण हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने उत्तराखंड के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उनके विचार और जनसेवा के प्रतिb समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने पंडित नारायण दत्त तिवारी के आदर्शों को याद करते हुए उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।