काशीपुर वोट चोर गद्दी छोड़” रैली की तैयारियों को बैठक का आयोजन केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ देश की राजधानी में आगामी 14 दिसंबर को होने वाली “वोट चोर गद्दी छोड़ रैली” की तैयारियों को लेकर आज काशीपुर में कांग्रेस पार्टी की एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें रैली की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। AICC सदस्य अनुपम शर्मा और नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में आज काशीपुर में गौड़ सभा भवन में आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली में कांग्रेस की आयोजित होने वाली “वोट चोर गद्दी छोड़ रैली” में काशीपुर से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के आने-जाने और जाने के लिए एकत्र होने के स्थान पर भी चर्चा की गई। इस दौरान AICC सदस्य अनुपम शर्मा ने मीडिया से रूबरू हुए कहा कि बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। काशीपुर से 500 से अधिक कार्यकर्ता साथी 100 से अधिक चौपहिया वाहनों के माध्यम से दिल्ली जायेंगे, उसी की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया है। देशभर में भाजपा द्वारा फिक्स ईवीएम के जरिए वोटों की हो रही चोरी, देश के हाईजैक हो चुके सिस्टम के खिलाफ यह रैली है। जनता जैसे वोट देता है शासनों से आना चाहिए और उसे पार्टी की सरकार बननी चाहिए लेकिन पूरे देश भर में इससे उलट हो रहा है जनता वोट किसी को देती है जीतता कोई और है। वोट चोरी से जो सरकार बन रही है, उसके लिए हमारा विरोध है। उन्होंने देश भर में सिस्टम का मजाक बनाने से लेकर सरकार के द्वारा डंडे के जोर पर सरकार चलाने का आरोप लगाया।
शमीम बानो
संपादक – सच्चाई की किरण (पाक्षिक समाचार पत्र)
पता – काशीपुर
