काशीपुर पुलिस द्वारा लम्बे समय से फरार चल रहा वाँछित अभियुक्त किया गिरफ्तार

काशीपुर पुलिस द्वारा लम्बे समय से फरार चल रहा वाँछित अभियुक्त किया गिरफ्तार

    श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधम सिंह नगर श्री मणिकांत मिश्रा द्वारा वांछित/मफरुर/ईनामी अभियुक्तो के धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर श्री स्वपन किशोर के निर्देशानुसार, क्षेत्राधिकारी महोदय  काशीपुर श्री दीपक सिंह के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर श्री हरेन्द्र चौधरी के मार्ग दर्शन में कोतवाली काशीपुर में पंजीकृत एफ0आई0आर0न0 302/2025 अन्तर्गत धारा 109/115(2)/352 B.N.S. का वांछित अभियुक्त आदित्य सैनी उर्फ मिंटा पुत्र राकेश सैनी निवासी ग्राम ललितपुर पिरुमदारा थाना रामनगर जनपद नैनीताल उम्र  24 वर्ष जो कि लम्बे समय से फरार चल रहा था जिसके विरुद्ध गैर जमानती वारण्ट व धारा 84 B.N.S.S. की आदेशिका माननीय न्यायालय से जारी की गयी थी अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे थे। इसी क्रम में आज दिनांक 26.12.2025 को वांछित अभियुक्त आदित्य सैनी उर्फ मिंटा पुत्र राकेश सैनी निवासी ग्राम ललितपुर पिरुमदारा थाना रामनगर जनपद नैनीताल उम्र  24 वर्ष को भीमनगर से आगे बैहला पुलिया पर गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त मुकदमे मे 02 नामजद अभियुक्त पूर्व से न्यायिक अभिरक्षा मे भेजे जा चुके है । अभियुक्त आदित्य सैनी उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।  

नाम पता अभियुक्त –
आदित्य सैनी उर्फ मिंटा पुत्र राकेश सैनी निवासी ग्राम ललितपुर पिरुमदारा थाना रामनगर जनपद नैनीताल उम्र 24

गिरफ्तारी टीम –
प्रभारी निरीक्षक श्री हरेन्द्र चौधरी
व0उ0नि0 श्री के0सी0 आर्य
चौकी प्रभारी कुण्डेश्वरी श्री चन्दन सिंह बिष्ट
उ0नि0 कंचन कुमार पड़लिया
हे0कानि0 जितेन्द्र बिष्ट
कानि0 मुकेश कुमार
कानि0 जगदीश पपने कानि0 किशोर सिंह कानि0 वीरेंद्र सिंह