टेक्नोलॉजी मिशन ऑन सुगरकेन प्रोग्राम के तहत हरियाणा के अंबाला क्षेत्र से 10 सदस्य किसानो की एक टीम इंटर स्टेट एक्सपोजर विजिट ओंफ फार्मर के तहत मिस अपूर्वा, सहायक गन्ना विकास अधिकारी अंबाला के नेतृत्व में 10 दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत गन्ना किसान संस्थान एवं प्रशिक्षण केंद्र ,काशीपुर में अपना विजिट किया। गन्ना किसान संस्थान के सहायक निदेशक श्री निलेश कुमार द्वारा इनका स्वागत किया गया। इनके द्वारा गन्ना शोध केंद्र एवं प्रशिक्षण केंद्र का भ्रमण किया गया तथा गन्ना किसान संस्थान में वार्ता द्वारा इन्हें गन्ना विकास विभाग की योजनाएं और गना उत्पादनके विभिन्न पहलुओं तथा उनके विकास से अवगत कराया गया। सहायक निदेशक श्री नितेश कुमार ने बताया कि गना में दूरी तथा गहराई का प्रमुख रूप से महत्व है तथा किसानों को इसका पालन करना चाहिए तभी उपज की बढ़ोतरी में मदद मिलेगी।इस मिशन का उद्देश्य किसानों को विभिन्न क्षेत्रों में होने वाले गना विकास से संबंधित पहलुओं से किसानों को जागरूक करना है ।ताकि वह अपने क्षेत्र में अधिकतम गन्ना उत्पादन के लिए प्रेरित हो सके। इस मिशन में जो किसान रहे उनमें शमशेर सिंह ,सुरेश नाथ, हंसराज सैनी ,कुलदीप, बलजोरी आदि शामिल रहे।
शमीम बानो
संपादक – सच्चाई की किरण (पाक्षिक समाचार पत्र)
पता – काशीपुर
