36वें सड़क सुरक्षा माह के तहत काशीपुर में पुलिस का यातायात जागरूकता अभियान, टांडा तिराहे पर चला विशेष कार्यक्रम

कोतवाली काशीपुर
आज दिनांक 22.01.2026 को 36वें सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत कोतवाली काशीपुर पुलिस एवं ट्रैफिक पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से टांडा तिराहे पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों, दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालकों सहित आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
पुलिस एवं ट्रैफिक कर्मियों द्वारा लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, तथा यातायात संकेतों का पालन करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि यातायात नियमों का पालन न करने से दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है, जबकि नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।
इस अवसर पर आमजन से अपील की गई कि वे स्वयं