काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11.74 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार काशीपुर | 24 जनवरी 2026
नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत काशीपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 11.74 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद उधम सिंह नगर के निर्देशों के क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने दिनांक 23 जनवरी 2026 की रात्रि में चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की।पुलिस टीम ने सिडकुल गेट नंबर-01, आरटीओ कार्यालय काशीपुर को जाने वाले मार्ग, कुंडेश्वरी क्षेत्र से दो अभियुक्तों को पकड़ा। तलाशी के दौरान अभियुक्त सुदेश कश्यप उर्फ विशाल के कब्जे से 6.11 ग्राम स्मैक,अभियुक्त हेमन्त कुमार उर्फ निशांत के कब्जे से 5.63 ग्राम स्मैक,इस प्रकार कुल 11.74 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।
बरामदगी के आधार पर कोतवाली काशीपुर में अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 33/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त 1. सुदेश कश्यप उर्फ विशाल पुत्र : राजेन्द्र कश्यप
निवासी : वार्ड नं.-09, खड़कपुर देवीपुरा, थाना आईटीआई जनपद : उधम सिंह नगर
उम्र : लगभग 26 वर्ष
शमीम बानो
संपादक – सच्चाई की किरण (पाक्षिक समाचार पत्र)
पता – काशीपुर
