दिव्यांग बालक लापता, पुलिस ने दर्ज किया अभियोग — तलाश जारी
काशीपुर से एक दिव्यांग बालक के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार दास महतो नामक बालक, जो बोलने व सुनने में असमर्थ है, दिनांक 24 जनवरी 2026 की सुबह काशीपुर स्थित अनमोल फाउंडेशन से कहीं चला गया।
इस संबंध में कोतवाली काशीपुर में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है तथा पुलिस द्वारा बालक की तलाश की जा रही है। परिजन व संस्था के लोग बालक की सुरक्षित वापसी को लेकर चिंतित हैं।
पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को भी उक्त बालक के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या कोतवाली काशीपुर को सूचित करें।