काशीपुर से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां एक 17 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, आदर्श नगर वार्ड नंबर 38 निवासी कोमल सिंह ने थाना काशीपुर में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनका पुत्र प्रखर कुमार दिनांक 10 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 3 बजे कोचिंग के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा।परिजनों ने युवक की हर जगह तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। इसी बीच रात करीब 2 बजे एक अज्ञात नंबर 6395828246 से मैसेज प्राप्त हुआ, जिसमें बताया गया कि वह काम की तलाश में निकल गया है। इसके बावजूद परिजन चिंतित हैं और बेटे की सुरक्षित वापसी की अपील कर रहे हैं।लापता युवक का हुलिया:नाम: प्रखर कुमारउम्र: 17 वर्षरंग: गोरा, काले आंखेंकद: लगभग 5 फीट 10 इंचपरिजनों ने पुलिस से मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर युवक की खोजबीन शुरू करने की मांग की है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
शमीम बानो
संपादक – सच्चाई की किरण (पाक्षिक समाचार पत्र)
पता – काशीपुर
