मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर में स्व. अमरजीत सिंह चीमा को दी श्रद्धांजलि, जनसमस्याएं भी सुनीं


खटीमा/काशीपुर, 24 मई 2026: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अपने काशीपुर दौरे के दौरान जैतपुर घोसी पहुंचकर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के आवास पर स्वर्गीय सरदार अमरजीत सिंह चीमा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और इस दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. अमरजीत सिंह चीमा का सामाजिक जीवन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है और उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने काशीपुर स्थित आईजीएल परिसर में बनाए गए अस्थायी हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर दीपक बाली, दर्जा मंत्री मंजीत सिंह, सीमा चौहान, ब्लॉक प्रमुख चंद्र प्रभा, राम मेहरोत्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री मुकेश कुमार, राजेश कुमार, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक स्वपन किशोर सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।