Headlines

रुद्रपुर जानलेवा हमला कर युवक की जीभ काटने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

रुद्रपुर। रम्पुरा क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर हुए जानलेवा हमले और उसकी जीभ काटे जाने के मामले में कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार, 10 अप्रैल 2026 को रम्पुरा क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते राज कोली पुत्र स्वर्गीय वीरपाल निवासी रम्पुरा पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। आरोप है कि हमले के दौरान आरोपियों ने गंभीर रूप से घायल करते हुए उसकी जीभ काट दी थी। घटना के संबंध में कोतवाली रुद्रपुर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी अपने ठिकाने बदल रहे थे। फरार आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय से गैर-जमानती वारंट भी जारी किए गए थे।
पुलिस को सूचना मिली कि मामले का मुख्य आरोपी जितेन्द्र पुत्र जागन लाल रम्पुरा क्षेत्र में मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान जितेन्द्र पुत्र जागन लाल (32 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर 24, रम्पुरा, कोतवाली रुद्रपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है। आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास लगातार जारी हैं।
एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि ऊधम सिंह नगर पुलिस अपराध और अपराधियों के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई कर रही है तथा गंभीर अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रकाश दानू, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल जोशी, चौकी प्रभारी पंकज कुमार, उपनिरीक्षक धीरज टम्टा, हेड कांस्टेबल राजकुमार, कांस्टेबल विजय दरमाल, मोहन खाती, रघुनाथ, जगदीश पाठक एवं पूरन सिंह शामिल