रुद्रपुर में बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ऑटोमोबाइल वर्कशॉप से 14 वर्ष से कम उम्र का बच्चा रेस्क्यू

रुद्रपुर में बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ऑटोमोबाइल वर्कशॉप से 14 वर्ष से कम उम्र का बच्चा रेस्क्यू रुद्रपुर, 11 जून 2026। बाल श्रम उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत श्रम विभाग ने गुरुवार को रुद्रपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऑटोमोबाइल वर्कशॉप से 14 वर्ष से कम उम्र के बालक को रेस्क्यू किया। मामले में नियोजक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।जानकारी के अनुसार श्रम प्रवर्तन अधिकारी, रुद्रपुर के नेतृत्व में जिला टास्क फोर्स और बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की टीम ने रुद्रपुर बाजार क्षेत्र में सघन निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान एक ऑटोमोबाइल वर्कशॉप में एक बालक कार्य करते हुए पाया गया। जांच के दौरान बच्चे की आयु 14 वर्ष से कम पाई गई। इसके बाद बाल श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2016 के तहत तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्चे को कार्यस्थल से मुक्त कराया गया। संबंधित नियोजक के खिलाफ नियमानुसार एफआईआर दर्ज कर आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
श्रम विभाग ने सभी प्रतिष्ठान संचालकों और नियोजकों से अपील की है कि वे 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों को किसी भी प्रकार के कार्य में नियोजित न करें। साथ ही 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों को खतरनाक उद्योगों और प्रक्रियाओं में कार्य पर न लगाया जाए। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बाल श्रम संबंधी कानूनों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।