गदरपुर, 13 जून 2026। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने गदरपुर, Udham Singh Nagar में प्रस्तावित अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आयोजन स्थल पर विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का भी आनंद लिया। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतियोगिता से जुड़ी सभी तैयारियां निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाएं, ताकि आयोजन सफल और सुरक्षित रूप से संपन्न हो सके।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल अवसंरचना के विकास, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे अंतर्राष्ट्रीय आयोजन साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के साथ-साथ प्रदेश में पर्यटन, स्थानीय रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति प्रदान करेंगे। निरीक्षण कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने गदरपुर विधायक Arvind Pandey के आवास पहुंचकर उनके बच्चों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी Nitin Singh Bhadauria, अपर जिलाधिकारी Kaustubh Mishra सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
शमीम बानो
संपादक – सच्चाई की किरण (पाक्षिक समाचार पत्र)
पता – काशीपुर
