रुद्रपुर। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को मुख्य कृषि अधिकारी ऊधम सिंह नगर डॉ. विकेश कुमार सिंह यादव ने विकासखंड रुद्रपुर के ग्राम किशनपुर (पनचक्की) में कृषक श्री दलजीत सिंह के खेत में किसानों के साथ धान की रोपाई कर कृषि कार्यों में सहभागिता निभाई। इस दौरान डॉ. यादव ने स्वयं खेत में उतरकर धान की रोपाई की और किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कृषि केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। किसानों की मेहनत से ही अन्न उत्पादन संभव होता है, इसलिए सभी किसानों को समय पर कृषि कार्य करते हुए उन्नत तकनीकों का उपयोग करना चाहिए।
उन्होंने किसानों से धान की बेहतर पैदावार के लिए गुणवत्तायुक्त बीज, संतुलित उर्वरकों के प्रयोग तथा कृषि विभाग की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। किसानों ने भी मुख्य कृषि अधिकारी के साथ खेत में धान की रोपाई कर प्रसन्नता व्यक्त की और विभाग द्वारा दिए जा रहे मार्गदर्शन की सराहना की।
यह कार्यक्रम किसानों को कृषि कार्यों के प्रति प्रेरित करने तथा कृषि विभाग और किसानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल रहा।
शमीम बानो
संपादक – सच्चाई की किरण (पाक्षिक समाचार पत्र)
पता – काशीपुर
