Headlines

काशीपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर

काशीपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर को लेकर गुरुवार, 13 अगस्त 2026 को काशीपुर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। प्रातः 09:00 बजे मो. अल्ली चौक से महेशपुरा की पुलिया तक निकाली गई इस तिरंगा यात्रा में शहर के गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ निकली यात्रा ने पूरे क्षेत्र को राष्ट्रभक्ति के माहौल से सराबोर कर दिया। यात्रा के दौरान लोगों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और स्वतंत्रता दिवस को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोगों के साथ विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता की। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, इंतजार हुसैन ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस प्रकार के आयोजन नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। तिरंगा यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पुलिस कर्मियों ने मार्ग पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।