काशीपुर। काशीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत वाहन चोरी की घटना का मात्र 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। जानकारी के अनुसार, दिनांक 16 अगस्त 2026 को कुंडेश्वरी निवासी अजय कुमार पुत्र गौतम कुमार ने कोतवाली काशीपुर में तहरीर देकर बताया कि उनके घर के बाहर खड़ी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या यूके-18 एम-3108 को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। शिकायत के आधार पर कोतवाली काशीपुर में एफआईआर संख्या 340/26 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक काशीपुर के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा मैनुअल पुलिसिंग के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। इसी क्रम में दिनांक 17 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक मनोज सिंह धौनी एवं उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर अचार फैक्ट्री के पास, कुंडेश्वरी क्षेत्र से अभियुक्त वंश पुत्र गुरनाम सिंह, निवासी छावनी स्कूल के पास, कटोराताल, काशीपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या यूके-18 एम-3108 बरामद कर ली। इस प्रकार काशीपुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर वाहन चोरी की घटना का सफल खुलासा किया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
वंश पुत्र गुरनाम सिंह
निवासी: छावनी स्कूल के पास, कटोराताल, काशीपुर
उम्र: 18 वर्ष बरामदगी
स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या यूके-18 एम-3108
पुलिस टीम
उपनिरीक्षक मनोज सिंह धौनी कांस्टेबल सुनील भाकुनी कांस्टेबल दिनेश सिंह काशीपुर पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई त्वरित कार्रवाई से वाहन चोरी की घटना का मात्र 24 घंटे में खुलासा होना पुलिस की सक्रियता और सतर्कता का प्रमाण है। सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल पुलिसिंग के समन्वय से पुलिस ने चोरी की गई बाइक बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया, जिससे क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है।
शमीम बानो
संपादक – सच्चाई की किरण (पाक्षिक समाचार पत्र)
पता – काशीपुर
