काशीपुर/ऊधमसिंह नगर। समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड द्वारा भ्रष्टाचार, बढ़ती महंगाई एवं बेरोजगारी के खिलाफ कलेक्ट्रेट गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अजाज अहमद ने किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से आम जनता परेशान है, जबकि भ्रष्टाचार के मामलों में भी प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता है।
कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रति कथित रूप से अशोभनीय टिप्पणी किए जाने का विरोध करते हुए संगीत सोम का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों ने इस प्रकार की बयानबाजी की कड़े शब्दों में निंदा की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी और भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी एवं अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड 123 विधानसभा के विधानसभा अध्यक्ष शमी खान सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#भ्रष्टाचार_के_खिलाफ #महंगाई_के_खिलाफ #बेरोजगारी_के_खिलाफ #संघर्ष_जारी_रहेगा
शमीम बानो
संपादक – सच्चाई की किरण (पाक्षिक समाचार पत्र)
पता – काशीपुर
