रुद्रपुर, 15 अक्टूबर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की कुमाऊं मंडल स्तरीय बैठक में डॉ. बीएस गौतम को पुनः नैनीताल लोकसभा प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। गुरुवार को रुद्रपुर में आयोजित बैठक में उत्तराखंड प्रदेश के मुख्य प्रभारी विजय सिंह तथा प्रदेश अध्यक्ष नरेश गौतम की मौजूदगी में यह निर्णय लिया गया।
डॉ. बीएस गौतम को दोबारा यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल रहा। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए शुभकामनाएं दीं।
बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष विनोद कुमार गौतम, प्रदेश सचिव भुवन चंद्र आर्य, प्रदेश सचिव एवं लोकसभा प्रभारी सदानंद, आजाद अख्तर अली, जसपुर विधानसभा अध्यक्ष लाखन सिंह, काशीपुर विधानसभा अध्यक्ष हरज्ञान सिंह, रुद्रपुर विधानसभा अध्यक्ष चंद्रकेश्वर राव, विधानसभा प्रभारी प्रीतम सिंह राणा, प्रदेश सचिव छत्रपाल सिंह सागर, मुखराम सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
पार्टी पदाधिकारियों ने डॉ. बीएस गौतम को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभव और सक्रिय भूमिका से संगठन को मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सहयोग प्राप्त होगा।
शमीम बानो
संपादक – सच्चाई की किरण (पाक्षिक समाचार पत्र)
पता – काशीपुर
