काशीपुर पुलिस द्वारा लंबे समय से फरार लूट के वारंटी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, उधम सिंह नगर द्वारा वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु दिए गए आदेश-निर्देशों के क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी महोदय काशीपुर के निर्देशन में कोतवाली काशीपुर पुलिस टीम द्वारा लंबे समय से लूट के मामले में फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को दिनांक 23-01-2026 को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार वारंटी अभियुक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट एवं धारा 82 सीआरपीसी के अंतर्गत आदेश जारी किए गए थे। अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपना निवास स्थान बदल रहा था, किंतु पुलिस टीम के अथक प्रयासों के फलस्वरूप उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा उसे माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार वारंटी का नाम व पता
सलीम पुत्र लतीफ शेख
निवासी – कैलासा बॉर्डर, अमरोहा देहात, जिला जे.पी. नगर, उत्तर प्रदेश
हाल निवासी – ग्राम कुंडा, थाना कुंडा, जिला उधम सिंह नगर
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
अपर उप निरीक्षक अजीत सिंह, कोतवाली काशीपुर
कांस्टेबल 98 ज्ञानेन्द्र कुमार
शमीम बानो
संपादक – सच्चाई की किरण (पाक्षिक समाचार पत्र)
पता – काशीपुर
