ऑपरेशन प्रहार के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार


काशीपुर, 12 जून 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली काशीपुर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, कोतवाली काशीपुर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 108/2026, धारा 108 बीएनएस से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा था। पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक काशीपुर के नेतृत्व में गठित टीम ने शुक्रवार को सुरागरसी-पतारसी करते हुए वांछित आरोपी को उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कृष्णवीर सिंह उर्फ कृष्णा (35 वर्ष) पुत्र अखिलेश कुमार, निवासी आकांक्षा मार्वल, आदर्श नगर, कोतवाली काशीपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारी:
उपनिरीक्षक (SI) दिनेश चन्द्र सिंह
कांस्टेबल ज्ञानेन्द्र सिंह