खटीमा, 20 जून 2026। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को अपने दो दिवसीय भ्रमण के तहत खटीमा पहुंचे। यहां उन्होंने लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय में जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करने को कहा, ताकि लोगों को त्वरित राहत मिल सके। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर दीपक बाली, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा राज्यमंत्री विनय रुहेला, रणजीत सिंह नामधारी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, महामंत्री रमेश जोशी, विवेक सक्सेना, अमित कुमार पांडे, रनदीप पोखरिया, नवीन पांडे, भवानी भंडारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में नितिन सिंह भदौरिया, मनीष कुमार, अजय गणपति, रेखा यादव, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, अभय प्रताप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।
शमीम बानो
संपादक – सच्चाई की किरण (पाक्षिक समाचार पत्र)
पता – काशीपुर
