काशीपुर स्व. पंडित रमेशचंद्र शर्मा ‘खुट्टु मास्टर’ को स्मृति


काशीपुर। वरिष्ठ समाजसेवी एवं जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय रहे स्व. पंडित रमेशचंद्र शर्मा ‘खुट्टु मास्टर’ के स्मृति दिवस पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उनके छोटे भाई एवं प्रदेश मुख्य संरक्षक अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा तथा प्रदेश अध्यक्ष हिन्द मजदूर सभा उत्तराखंड वेद प्रकाश विद्यार्थी ने उन्हें शत-शत नमन करते हुए उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। वेद प्रकाश विद्यार्थी ने कहा कि काशीपुर का श्मशान घाट और मां मंसा देवी मंदिर आज जिस स्वरूप में दिखाई देता है, उसमें स्व. रमेशचंद्र शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने शरदकालीन नवरात्रि के दौरान आयोजित होने वाली मां मंसा देवी की शोभायात्रा को भी उनकी महत्वपूर्ण देन बताया।
उन्होंने कहा कि श्मशान घाट की सुरक्षा और व्यवस्था से जुड़े संघर्ष में परिवार को भी कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान परिवार के बड़े बेटे को अपनी जान गंवानी पड़ी, जबकि छोटे बेटे को जेल भी जाना पड़ा। इन कठिन परिस्थितियों के बावजूद परिवार ने स्व. रमेशचंद्र शर्मा के सामाजिक सरोकारों और उनके सपनों को आगे बढ़ाने का प्रयास जारी रखा। वेद प्रकाश विद्यार्थी ने कहा कि स्व. रमेशचंद्र शर्मा के छोटे बेटे आशीष शर्मा ‘खुट्टु’ आज भी उनके कार्यों और विचारों को आगे बढ़ाने में सक्रिय हैं। उन्होंने मां मंसा देवी से प्रार्थना करते हुए कहा कि स्व. रमेशचंद्र शर्मा का परिवार उनके सपनों को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य करता रहे। अंत में वेद प्रकाश विद्यार्थी ने स्व. पंडित रमेशचंद्र शर्मा ‘खुट्टु मास्टर’ को पुनः श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका सामाजिक योगदान और स्मृतियां सदैव लोगों के बीच जीवित रहेंगी।