काशीपुर। नागनाथ मंदिर के समीप स्थित बाबा रिसोर्ट में आयोजित सम्मान समारोह में श्याम मॉडर्न स्कूल सेल्फ केयर टीम, काशीपुर (ऊधमसिंह नगर) की ओर से श्रमिक हितों और अधिकारों के लिए निरंतर कार्य करने वाले श्री वेद प्रकाश विद्यार्थी भैया जी, प्रदेश अध्यक्ष, हिन्द मजदूर सभा उत्तराखंड, को ‘प्रतिभा रत्न सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। समारोह में श्री वेद प्रकाश विद्यार्थी को यह सम्मान श्रमिक अधिकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए किए जा रहे प्रयासों तथा सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद श्री वेद प्रकाश विद्यार्थी ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रमिकों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए उनका संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि श्रमिक समाज देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और उनके हितों की आवाज को मजबूती से उठाना सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने श्री विद्यार्थी को प्रतिभा रत्न सम्मान-2026 मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सरोकारों, श्रमिक हितों और समाज के उत्थान को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। प्रतिभा रत्न सम्मान से सम्मानित किए जाने पर श्री वेद प्रकाश विद्यार्थी ने आयोजक संस्था एवं सभी उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार जताया।
शमीम बानो
संपादक – सच्चाई की किरण (पाक्षिक समाचार पत्र)
पता – काशीपुर
