काशीपुर। देवभूमि उत्तराखंड की प्राचीन नगरी काशीपुर में भारत रत्न एवं स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। पंत पार्क में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने पंडित पंत के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार की राज्य मंत्री सुश्री सीमा चौहान, पूर्व महापौर श्रीमती उषा चौधरी, पूर्व चेयरमैन श्री शमशुद्दीन, कांग्रेस की प्रदेश सचिव डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष श्री अभिषेक गोयल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर हिन्द मजदूर सभा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड के प्रदेश मुख्य संरक्षक वेद प्रकाश विद्यार्थी भैया ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने पंडित पंत के देश एवं समाज के प्रति योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान वेद प्रकाश विद्यार्थी भैया ने आयोजन के संयोजक दिलीप महरोत्रा से भी भेंट की और कार्यक्रम को लेकर चर्चा की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों एवं विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
शमीम बानो
संपादक – सच्चाई की किरण (पाक्षिक समाचार पत्र)
पता – काशीपुर
