काशीपुर। श्री श्याम सेवक
मंडल ट्रस्ट (रजि.), काशीपुर की ओर से आगामी भव्य बाबा खाटू श्याम संकीर्तन के आयोजन को लेकर सोमवार को श्री खाटू श्याम मंदिर, फल मंडी के सामने, ढेला पुल पार, सर्वरखेड़ा में प्रातः 11:30 बजे महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई।
प्रेस वार्ता के दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आगामी संकीर्तन कार्यक्रम की तैयारियों, आयोजन की रूपरेखा तथा श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी पत्रकार बंधुओं के साथ साझा की। ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि बाबा खाटू श्याम के भव्य संकीर्तन को श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उत्साह के साथ आयोजित करने की तैयारियां चल रही हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा पत्रकारों को आयोजन की जानकारी प्रदान की गई। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि संकीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए व्यवस्थाओं को व्यवस्थित एवं सुचारु बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
प्रेस वार्ता में उपस्थित पत्रकारों ने कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी प्राप्त की और आयोजन की तैयारियों को लेकर ट्रस्ट पदाधिकारियों से संवाद किया। ट्रस्ट की ओर से सभी श्रद्धालुओं से बाबा खाटू श्याम के भव्य संकीर्तन में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ शामिल होने का आह्वान किया गया। श्री श्याम सेवक मंडल ट्रस्ट (रजि.), काशीपुर ने कहा कि बाबा खाटू श्याम के आशीर्वाद से आयोजित होने वाला यह संकीर्तन भक्तों के लिए आध्यात्मिक एवं भक्तिमय वातावरण का अवसर बनेगा। अध्यक्ष अमित सिंह चौहान कोषाध्यक्ष राजीव यादव प्रचार मंत्री संतलाल जी ट्रस्टी मनोज गुप्ता जी ट्रस्टी रवि कुमार जी ट्रस्टी रवि चौहान जी एवं श्याम प्रेमी अमन अग्रवाल सतीश सुधांशु कार्तिक अभिषेक अंकित चौधरी मीडिया प्रभारी मानिकचंद
शमीम बानो
संपादक – सच्चाई की किरण (पाक्षिक समाचार पत्र)
पता – काशीपुर
